
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।*
*12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त।*
चित्तौड़गढ़, 03 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 क्विंटल 73 किलो 830 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की है। घाटारानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक बोलेरो पिकअप छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 59 कट्टों में भरा भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निकट सुपविजन मे थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के निर्देशन में एसआई अमृतलाल के नेतृत्व में मत जाप्ते की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ, दौराने नाकाबन्दी घाटारानी पर अठाणा (एमपी) की तरफ से एक बोलेरो पिकअप का चालक पुलिस जाब्ता की नाकाबन्दी को देखकर नाकाबन्दी पॉईन्ट से 50 मीटर की पहले ही अपनी बोलेरो पिकअप को रोड पर छोडकर घाटारानी के जंगल मे अन्धेरे मे भागता हुआ नजर आया। जिसके पीछे पुलिस जाब्ता द्वारा दौडकर काफी तलाश की गई। मगर रात्री का अन्धेरा होने तथा घना जंगल होने से बोलेरो पिकअप चालक फरार हो गया। फरार चालक के द्वारा मौके पर छोटकर गई पिकअप बोलेरो के रस्सा तिरपाल खोलकर तलाशी ली गई तो बोलेरो पिकअप मे काले व पीले रंग के प्लास्टीक के कुल 59 कट्टो में अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। जिसका तौल करने पर कुल वजन 12 क्विन्टल 73 किलो 830 ग्राम अवैध डोडा चुरा मिला। मौके पर अवैध अफीम डोडा चुरा व बोलेरो पिकअप गाडी को जप्त किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः- एसआई अमृत लाल ईन्चार्ज थाना कनेरा, एएसआई बालमुकुन्द,कानि. रेवताराम ,रामनिवास, सुनिल,सुरज सिंह, दिलिप सिंह
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।