गोंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.42 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में कुल 6 करोड़ 42 लाख 24 हजार 544 रुपये की संपत्ति कुर्क/जब्त करने का आदेश कराया है।
पहले मामले में सहकारी बैंक में ऋण वितरण के दौरान धोखाधड़ी और गबन के आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल समेत अन्य आरोपियों की 5 करोड़ 94 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। वहीं दूसरे मामले में रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी विवेक कुमार उर्फ शमशाद की स्कार्पियो समेत 47 लाख 81 हजार 544 रुपये की संपत्ति जब्ती का आदेश हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, जब्त संपत्तियों की नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107(1) के तहत की गई है।
#GondaPolice #GondaNews #Gonda #UPPolice #CrimeNews #PropertySeized #BNSS #UttarPradesh #BreakingNews
Gonda, Gonda | Aug 21, 2026