*जिला जेल में लोक अदालत का किया आयोजन*
*रेवाड़ी, 21 अक्तूबर।*
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिला जेल का औचक निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें।
डॉ. रेनू सोलखे द्वारा जिला जेल रेवाड़ी के मुलाकाती एरिया में स्थापित हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने जिला जेल में जिला रेवाड़ी के पब्लिक हेल्थ डिपार्मेंट तथा पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट के अधिकारियों की मीटिंग भी रखी, जिसमें जिला जेल में लंबित कार्यों की समीक्षा की गई तथा उचित आदेश दिए गए।
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026