Public App Logo
छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में लैब सहायक आशीष दोनेरिया निलंबित, जांच शुरू। एफआईआर भी हो चुकी दर्ज👇 बता दें कि शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायरसेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने लैब सहायक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि वह उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करता है। छात्राओं की फरियाद पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया, लेकिन इस गंभीर मामले के विभागीय अधिकारियों का रवैया ढीला नजर आ रहा था। हालांकि जब घटनाक्रम वायरल हुआ तो डीईओ ने भी आशीष दोनेरिया को सस्पेंड कर दिया। उल्लेखनीय है कि आशीष दोनेरिया पर दर्ज हुई यह छठवीं एफआईआर है। - Morena Nagar News