खाने में नींद की गोलियां, फिर गोली मारकर हत्या; फरीदाबाद में बहू और प्रेमी को उम्रकैद
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में संपत्ति विवाद के चलते ससुर की हत्या के मामले में अदालत ने बहू गीता और उसके प्रेमी दलीप उर्फ सैंडी उर्फ कालिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार, 20 जनवरी 2022 की रात गीता ने ससुर भरत सिंह भाटी के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं, जिसके बाद दलीप ने उन्हें गोली मार दी। दोनों पर कुल 4.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में गवाहों के मुकरने के बावजूद बैलेस्टिक रिपोर्ट और संपत्ति विवाद से जुड़े साक्ष्य दोषसिद्धि का आधार बने।
#Faridabad #FaridabadNews #HaryanaNews #Ballabhgarh #CrimeNews #HindiNews #CourtVerdict #LifeImprisonment #CrimeUpdate #हरियाणा_न्यूज #फरीदाबाद_न्यूज #क्राइम_न्यूज