Public App Logo
#कांग्रेस_एकजुट_है_आगामी_चुनाव_में_बनाएंगे_कांग्रेस_का_बोर्ड #विधायक रीटा चौधरी बिसाऊ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हुआ सम्मान बिसाऊ। आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर बिसाऊ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी तैयारियों के बीच शनिवार देर शाम शांति अतिथि भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान ने की। बैठक के दौरान नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। ‘पार्षद बनकर चुनाव लड़ो, चेयरमैन की चिंता मत करो’ बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “अभी पार्षद बनकर चुनाव लड़ो, चेयरमैन की चिंता मत करो, चेयरमैन तो ऊपर वाला संभाल लेगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिसाऊ में पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नगरपालिका चुनाव लड़ेंगे। रीटा चौधरी ने दावा किया कि बिसाऊ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर तीनों नगर निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह बैठक में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुस्ताक अली, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, एडवोकेट अयूब खान, सलीम सिगड़ी, नेमीचंद खटीक, संजय पोद्दार, सुशील राव, श्यामसुंदर वाल्मीकि, पूर्व पार्षद परमेश्वरलाल प्रजापत, सलीम सैयद, श्रवण मीणा, युसुफ अली, मोहम्मद सफी टीटी, इस्माइल तंवर, मकसूद अली, ठेकेदार सद्दाम अली, मनोज कुमारी, हाजी निसार अहमद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिखाया दम नगरपालिका चुनाव से पहले आयोजित इस बैठक को कांग्रेस के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। विधायक रीटा चौधरी के “कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे” वाले दावे के बाद अब आगामी चुनाव में स्थानीय राजनीतिक मुकाबला और भी रोचक होने के आसार हैं। #कांग्रेस #कांग्रेसएकजुट #रीटाचौधरी #बिसाऊ #नगरपालिकाचुनाव #कांग्रेसबोर्ड #बिसाऊनगरपालिका #शेखावाटी #झुंझुनूं #राजस्थानराजनीति #कांग्रेसबैठक #कांग्रेसकार्यकर्ता #चुनावीसरगर्मी #नगरपालिकाचुनाव2026 #रीटाचौधरीविधायक #बिसाऊन्यूज #शेखावाटीएक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #Congress #RitaChoudhary #Bissau #Jhunjhunu #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews - Jhunjhunun News