धोरीमन्ना कांग्रेस प्रत्याशियों की ओसियां के आसपास बाड़ेबंदी की सूचना
धोरीमन्ना। नगर पालिका चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी कर दी है। गुड़ामालानी विधानसभा प्रभारी राजूराम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें बाड़ेबंदी में भेजा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशियों को ओसियां के आसपास ले जाने की सूचना है। परिणाम से ठीक एक दिन पहले हुई इस बाड़ेबंदी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं।