
#सीज अस्पताल में बार-बार चोरी, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था
पर गंभीर सवाल!
देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए अस्पताल में तीन-चार बार चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सील किया था, उसी में चोरों ने बार-बार घुसकर लूटपाट मचा दी। यह घटना न सिर्फ चोरी की है, बल्कि सरकारी लापरवाही और जवाबदेही की पूरी विफलता को उजागर करती है।
प्रशासन ने अस्पताल को सील कर अपनी निगरानी में लिया था, फिर सवाल उठता है कि उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी थी? चोर बार-बार अंदर कैसे पहुंच गए? पहली चोरी के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत क्यों नहीं किया गया? क्या परिसर में पुलिस या सुरक्षा कर्मी तैनात थे? अगर थे तो चोरी कैसे हुई और अगर नहीं थे तो इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?
पहली घटना के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा यह कि चोरों ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया। अब जनता सीधे पूछ रही है कि सीज अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी पर थी, पहली चोरी के बाद क्या कार्रवाई हुई, और इस गंभीर लापरवाही के लिए किसके खिलाफ कार्रवाई होगी? चोरी में हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
यह मामला केवल एक अस्पताल की चोरी तक सीमित नहीं है। यदि प्रशासन अपनी सील लगी संपत्ति की सुरक्षा तक नहीं कर सकता, तो आम नागरिकों की संपत्ति कितनी सुरक्षित है? यह सवाल पूरे प्रशासनिक तंत्र पर उंगली उठाता है।
जनता अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। लापरवाही बरतने वालों को बचाने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
#followerseveryonehighlights
@topfans