
खालसा स्पोर्ट्स क्लब, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का करेगा आयोजन
===========
पांवटा साहिब : खालसा स्पोर्ट्स क्लब पाँवटा साहिब द्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल और पुलिस थाना के सामने वाले मैदान में आयोजित होगी।
क्लब के संरक्षक सरदार अवनीत सिंह लांबा, प्रधान स. परमजीत सिंह बंगा, सीनियर वाइस प्रधान स. गुरपाल सिंह, सेक्रेटरी रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा, युवा प्रधान परविंदर सिंह, चरणजीब कालरा चेयरमैन सतविंदर सिंह और इसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी व प्रिंसिपल गुरविन्दर कौर चावला का पूरा सहयोग रहेगा।
यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगी। शुभारंभ 11 सितंबर, सुबह 11:00 बजे GNMPS में होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार (ASP सिरमौर) शिरकत करेंगे। समापन समारोह 13 सितंबर, दोपहर 12:00 बजे GNMPS में ही होगा जिसमे मुख्य अतिथि यादविंद्र गोमा (खेल मंत्री, हिमाचल प्रदेश) होंगे।
#खालसा
Ronhat, Sirmaur | Sep 10, 2026