Public App Logo
📢 सार्वजनिक सूचना उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में आमजन को सूचित किया जाता है कि उपायुक्त द्वारा केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही किसी प्रकार का संपर्क अथवा संवाद किया जाता है। अतः सभी आम नागरिकों से अपील है कि उपायुक्त के नाम से प्राप्त होने वाले किसी भी अनधिकृत संदेश, पोस्ट, लिंक अथवा व्हाट्सऐप अकाउंट पर विश्वास न करें और ऐसे संदिग्ध संदेशों के माध्यम से मांगी गई किसी भी जानकारी, राशि अथवा अन्य अनुरोध पर कार्रवाई न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारी को तत्काल सूचित करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। DC Garhwa - Kanke News