
*दुर्ग पर लपकों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई*
*कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं क्यूआरटी टीम का विशेष अभियान, बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वाले 08 व्यक्ति डिटेन*
*ओछड़ी गेट, पांडन पोल, व्यू प्वाइंट, सूरजपोल एवं रामपोल सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस की सघन निगरानी*
*बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वालों के साथ शराब का सेवन एवं असामाजिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर*
चित्तौड़गढ़, 21 अगस्त 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में विश्व धरोहर में शामिल चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक दुर्ग पर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम पर्यटन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लपकों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट , क्यूआरटी एवं थाना कोतवाली की स्पेशल टीम द्वारा दुर्ग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग, निगरानी एवं गश्त की गई। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के गाइडिंग करने वाले 08 व्यक्तियों को डिटेन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा दुर्ग के प्रमुख प्रवेश एवं पर्यटक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान ओछड़ी गेट, पांडन पोल, व्यू प्वाइंट, सूरजपोल एवं रामपोल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त एवं निगरानी की गई। इन स्थानों पर आने-जाने वाले पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई, जो बिना वैध लाइसेंस अथवा अधिकृत अनुमति के पर्यटकों को गाइड करने का कार्य कर रहे थे तथा पर्यटकों से अनावश्यक रूप से संपर्क कर उन्हें परेशान कर रहे थे।
*एकांत एवं सुनसान क्षेत्रों में विशेष गश्त*
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में दुर्ग क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई, बल्कि दुर्ग के एकांत, सुनसान एवं कम आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी विशेष गश्त की गई। इन स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस टीमों द्वारा दुर्ग परिसर में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लगातार पेट्रोलिंग की गई, जहां असामाजिक तत्वों के एकत्रित होने अथवा पर्यटकों की सुरक्षा को प्रभावित करने की संभावना रहती है। शराब का सेवन कर उत्पात करने वाले एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा पुलिस की प्राथमिकता*
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि विश्व धरोहर में शामिल चित्तौड़गढ़ दुर्ग देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा वे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्ग का भ्रमण कर सकें, इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दुर्ग क्षेत्र में पर्यटकों से अनावश्यक रूप से पैसे मांगने, बिना लाइसेंस गाइडिंग करने, पर्यटकों को परेशान करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*लगातार जारी रहेगा विशेष अभियान*
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक दुर्ग की गरिमा एवं पर्यटकों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं क्यूआरटी द्वारा दुर्ग क्षेत्र में नियमित रूप से पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग की गरिमा को बनाए रखना, पर्यटकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा दुर्ग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
*पुलिस की आमजन एवं पर्यटकों से अपील*
दुर्ग भ्रमण के दौरान केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी गाइड की सेवाएं लें। किसी भी व्यक्ति द्वारा जबरन गाइडिंग करने, परेशान करने, अवैध वसूली करने अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।
*अभियान के दौरान बिना लाइसेंस गाइडिंग करते पाए गए निम्न 08 व्यक्तियों को डिटेन किया गया—*
1. हिमेश भाण्ड पिता विजय कुमार भाण्ड, उम्र 20 साल, निवासी खटीक मोहल्ला, चित्तौड़गढ़।
2. शिवम भाण्ड पिता राजकुमार भाण्ड, उम्र 19 साल, निवासी जूना बाजार, चित्तौड़गढ़।
3. सोनू उर्फ सनी भाण्ड पिता राजू भाण्ड, उम्र 21 साल, निवासी ढोली मोहल्ला, सदर बाजार, चित्तौड़गढ़।
4. जितेन्द्र सालवी पिता प्रेमशंकर सालवी, उम्र 26 साल, निवासी दुर्ग, चित्तौड़गढ़।
5. शाहरूख पिता मोहम्मद हारून, उम्र 34 साल, निवासी पावटा चौक, चित्तौड़गढ़।
6. ओवेश पिता मुख्तियार लोहार, उम्र 20 साल, निवासी लोहार मोहल्ला, चित्तौड़गढ़।
7. सोहेल खान पिता रफीक खान, उम्र 18 साल, निवासी बलाइयों की कुई, लोहार मोहल्ला, चित्तौड़गढ़।
8. राहुल गहलोत पिता
सत्यनारायण माली, उम्र 37 साल, निवासी नाला बाजार, बस्सी, हाल मजिस्ट्रेट कॉलोनी, चित्तौड़गढ़।