श्री द्वारकाधीश मन्दिर - नाथद्वारा में हुआ
अलोकिक सावन भादो मनोरथ
रिमझिम फुहारों के बीच प्रभु की विहंगम झांकी के हुए भव्यातिभव्य दर्शन
तृतीय पीठाधीश पु. श्री वागीशकुमारजी महाराजश्री के आशीर्वाद से श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास - कांकरोली द्वारा संचालित श्री द्वारकाधीश मन्दिर - नाथद्वारा में सावन के हिंडोला के दिनों में विशेष मनोरथ के तहत भव्यातिभव्य सावन-भादों मनोरथ सम्पन्न हुआ। श्री द्वारकाधीश प्रभु श्री लालन के साथ फूलों से सजी कुञ्ज और फुहारों के बीच में बिराजमान हुए। कृत्रिम रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु की मनोहारी झांकी के विहंगम दर्शन किये। फूल-पत्तों से सजाई गई निकुंज के भीतर से चारों ओर लगाए गए फव्वारे के बिच व्रज-मण्डल में बिराजमान श्री गिरिराजजी की सघन कन्दरा की दिव्य अनुभूति श्रद्धालुओं ने की। चारों ओर बूंदाबांदी हो रही थी और श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ आनंद से प्रभु के नयनरम्य दर्शन