
राजीव गांधी खेल स्टेडियम खरकभूरा में दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधार के बच्चों ने लहराया परचम। आज सुबह प्रातः कालीन सभा में सभी विजेता बच्चों को विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ सदस्यों के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता मनरूप मोर ने बताया कि इस विद्यालय के 41 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर कुल 31 मैडल जीतकर खंड उचाना में रिकॉर्ड बनाया। 12 गोल्ड मैडल, 9 सिल्वर मैडल और 10 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमान बटुकेश्वर दत्त ने सभी विजेता बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में टीम इंचार्ज मनरूप जी, राजबीर पीटीआई, नर्सरी कोच बिजेंद्र सिंह व एस्कॉर्ट टीचर मैडम राजेश व सोनिया की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सरपंच प्रतिनिधि मनदीप कुमार तथा एईओ मुनीत कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई दी। इस दौरान सुशील, बलिंदर गिल, सतविंदर श्योंकद, नसीब, सुरेश, दिलबाग, जितेंद्र, श्री भगवान, वजीर, अनिल, नरेश, मैडम सरोज, सरिता, सुदेश उपस्थित रही।
Haryana, India | Jul 26, 2026