मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें!
कांकेर जिले के सभी 767 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।
✅ 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
✅ जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
📝 नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, संशोधन के लिए प्रारूप-8 एवं नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7 उपलब्ध है।
📅 दावा-आपत्ति की अवधि: 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक
💻 ऑनलाइन आवेदन: मतदाता सेवा पोर्टल
🔗 **https://voters.eci.gov.in/**
अपना नाम जांचें, समय पर आवेदन करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#VoterList #ElectionCommission #मतदाता_सूची #Kanker #KankerDistrict Chhattisgarh