
जालौन पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले
जालौन जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण सूची में 13 उपनिरीक्षकों और एक आरक्षी समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार चौकी प्रभारी मंडी उरई उपनिरीक्षक अमित कुमार चतुर्वेदी को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि रमाशंकर तिवारी को तिलक नगर चौकी से मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं वीरेन्द्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से तिलक नगर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोंच क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए सुशील कुमार को भेड़ चौकी से थाना डकोर तथा विनीत कुमार को डकोर से भेड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है।
सुरेशचन्द्र राजपूत को पुलिस लाइन से रामपुरा थाना भेजा गया है, जबकि अमीर सिंह को रामपुरा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
अनुपम मिश्रा को पुलिस लाइन से कोटरा थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
वहीं नागेन्द्र सिंह को कोटरा से अभियोजन कार्यालय और विश्वनाथ सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोटरा भेजा गया है।
माधौगढ़ क्षेत्र में अरुण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बंगरा चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुरेन्द्र कुमार को बंगरा चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा दुर्वीन सिंह को पुलिस लाइन से थाना माधौगढ़ में नई तैनाती मिली है।
आरक्षी अंकित सविता को वीआईपी सेल से अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेशी शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Jalaun #JalaunPolice #SPJalaun #PoliceTransfer #BreakingNews #Urai #Madhogarh #Konch #Dakor #Rampura #Kotra #Bangra #TilakNagar #MandiChowki #PoliceNews #UPPolice #LawAndOrder #CrimeControl #TransferNews #SonuMaharajNews #JalaunBreaking #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #PoliceDepartment #ViralNews #BigBreaking #TodayNews #CrimeUpdate #जनपद_जालौन
Kalpi, Jalaun | Jul 23, 2026