
हम सब सोचते थे हर ब्रह्मांड एक बंद डिब्बा है, जिसका दूसरे से कोई कनेक्शन नहीं। पर अब वैज्ञानिक कह रहे हैं, डिब्बे में छेद है।
थ्योरी ये थी कि बिग बैंग से कई ब्रह्मांड बुलबुलों की तरह बने, हर एक की अपनी फिजिक्स, और वो पूरी तरह सील्ड है।
पर NASA ने अंटार्कटिका में ANITA नाम का गुब्बारा उड़ाया। आमतौर पर किरणें ऊपर से नीचे आती हैं, पर उसने नीचे से ऊपर आती किरण पकड़ ली, धरती के आर-पार से। फिजिक्स के हिसाब से ये असंभव है। तब वैज्ञानिकों ने कहा, हो सकता है बगल में एक ऐसा ब्रह्मांड हो जहां टाइम उल्टा चलता है।
दूसरा हिंट है ग्रैविटी। कुछ मॉडल्स कहते हैं हमारा यूनिवर्स एक चादर जैसा है। लाइट, बिजली तो इसी चादर में फंसी है, पर ग्रैविटी लीक होकर दूसरी चादर में जा सकती है। जिसे हम डार्क मैटर समझ रहे हैं, वो शायद बगल वाले यूनिवर्स की ग्रैविटी का खिंचाव है।
और आसमान में एक Cold Spot है, एक जगह जो बाकी ब्रह्मांड से ज्यादा ठंडी है। कई लोग मानते हैं ये निशान है जब हमारा बबल किसी दूसरे बबल से टकराया था।
मतलब अब कमरे का दरवाजा बंद है, पर दीवार इतनी पतली है कि बगल वाले कमरे की आवाज सुनाई दे रही है।
#ParallelUniverse #MultiverseTheory #NASA #SpaceMystery #ScienceFacts
Bihar, India | Nov 11, 2026