Public App Logo
जनपद सीईओ की अध्यक्षता में पीसीओ सेक्टर की बैठक, योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा रैपुरा - पन्ना जिले की शाहनगर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बगरौड़ सभागार में पीसीओ क्लस्टर संतराम शर्मा और केशव दुबे के अंतर्गत सम्मिलित पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जन विश्वास अभियान,जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में **सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन विश्वास अभियान,करारोपण, पेंशन सत्यापन** सहित अन्य योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए। **पीएम आवास की भी हुई समीक्षा:** प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने, स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया गया। बैठक में करारोपण की प्रगति की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा पंचायत स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके। **लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश:** सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत इंस्पेक्टर कमल प्रताप सिंह, पीएम आवास ब्लाक कोऑर्डिनेटर आसिफ हुसैन अंसारी, सेक्टर इंजीनियर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। - Madhya Pradesh News