सेमरिया: दूध में गिरी छिपकली, दूध पीने से पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा
Semaria, Rewa | Feb 19, 2026 दूध में गिरी छिपकली ने पूरे परिवार को पहुँचाया अस्पताल खान-पान में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसका ताजा उदाहरण रीवा जिले के सौर गांव में देखने को मिला, जहाँ जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी पीड़ितों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।