
ईट मारिया में हिंदू जागरण मंच की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
भीलवाड़ा/शाहपुरा :सुभाष व्यास निकटवर्ती ग्राम ईट मारिया स्थित हनुमान जी की बगीची में हिंदू जागरण मंच की बैठक जिला संयोजक हनुमान धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जिला संयोजक हनुमान धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता तथा हिंदू संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें।
बैठक के दौरान कार्यकर्ता हरिकिशन ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी की आरती की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोजन किया।
बैठक में मोहन गाडरी, धनराज भाट, सुरेश माली, सावर शर्मा, सूरज माली, बजरंग गाडरी, महावीर माली, भैरू गाडरी, हेमराज शर्मा, मोतीलाल शर्मा, कैलाश माली, गजानंद माली, किशन गाडरी, किशन माली, महावीर गाडरी, मुकेश माली, सुरेश रेगर, विनोद शर्मा, रोनक बैरवा, राजू धाकड़, पूर्ण रेगर, शिवराज माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।