
☑️मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से व्यक्त की अपनी कल्पनाएं
☑️सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती भवन में किया गया। श्री आसुतोष अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप मेहनत और तैयारी करने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से अपने विचारों और कल्पनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
☑️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनुषधारी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। सरकार शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया। सुमित गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चित्रकला प्रतियोगिताएं जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित की गईं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय कौडिया के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं चित्रकला को उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
☑️ कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में स्थान रखने वाले प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों व्दारा बच्चो व्दारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किय गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, डॉ. पूजा द्विवेदी, राधे लाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#उमरिया
#umaria