झारखंड कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ 27 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि खनिजों पर सेस वसूलने के राज्यों के अधिकार को खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस प्रखंड से राज्य स्तर तक आंदोलन करेगी।
27 अगस्त को जिला मुख्यालयों में धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 7 सितंबर को राज्य स्तरीय धरना और 9 से 16 सितंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा। कांग्रेस ने दावा किया कि MMDR संशोधन से झारखंड की योजनाओं और राजस्व पर असर पड़ेगा। आंदोलन में JMM के भी शामिल होने की तैयारी है।
#mmdr #aandolan #ranchi #congress #jmm