Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

• संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के चार स्तंभों पर आधारित है जन विश्वास अभियान - प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर • शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा जन विश्वास अभियान - राजस्व मंत्री श्री वर्मा • मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ब्रिजिशनगर में जिला स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित • पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने सुनीं नागरिकों की समस्यांए, मौके पर कराया समाधान • मंत्रियों ने शिकायतकर्ता से वन-टू-वन की चर्चा, विलम्ब का कारण जाना, मंच पर ही अधिकारियों को किया तलब मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम ब्रिजिशनगर में जिला स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित जिला अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया गया, जबकि अन्य आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने मंत्रीगणों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा जन विश्वास अभियान - राजस्व मंत्री श्री वर्मा इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों से सादा जीवन, उच्च विचार अपनाते हुए जनता के द्वार तक पहुंचने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। मंत्री श्री वर्मा ने मौके पर उपस्थित किसानों, वृद्धजनों एवं अन्य नागरिकों से संवाद कर पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पेंशन, राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक हैं। शासकीय योजनाओं, राजस्व संबंधी कार्यों अथवा अन्य सेवाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नागरिक सीधे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संवाद कर सकते हैं। संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के चार स्तंभों पर आधारित है जन विश्वास अभियान - प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आज का दिन भाषण देने का नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त से प्रारंभ हुआ है और 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। इतने लंबे समय तक चलने वाला यह अभियान जनता के प्रति सरकार के अपनत्व और सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभियान के तहत मंत्री, प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। यह अभियान एक आदर्श एवं संवेदनशील सरकार की कार्यप्रणाली का परिचायक है। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करना भी अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत समझी जा सके और सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान को चार स्तंभों—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी—पर आधारित बनाने की बात कही है, ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद और मजबूत हो। आवेदकों से की वन टू वन चर्चा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। शिविर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शिकायतकर्ताओं से केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित न रहते हुए उनसे वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो। शिविर में बुधनी की त्रिवेणी द्वारा जमीन के बटांकन संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सुश्री संध्या की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति संबंधी शिकायत पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को 10 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। शिविर में श्री टेक सिंह, श्री दुर्गा प्रसाद, श्री नर्मदा प्रसाद एवं श्री कुबेर सिंह की शिकायतों पर भी चर्चा की गई। संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में केशरी प्रजापति द्वारा कपिलधारा कूप की राशि का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रकरण में बैंक खाते से संबंधित समस्या सामने आने पर नया खाता खुलवाकर चार दिन के भीतर भुगतान संबंधी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। श्री नर्मदा प्रसाद की सीमांकन के बाद कब्जा दिलाए जाने संबंधी शिकायत पर संबंधित राजस्व अधिकारी को सीमांकन की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद सात दिन के भीतर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं श्री कुबेर सिंह एवं श्रीमती पूजा जैन द्वारा रास्ता विवाद से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूल एवं आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर और राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम ब्रिजिशनगर स्थित शासकीय स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति एवं स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और बच्चों से किताब भी पढ़वाई। उन्होंने शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सादगी और ईंधन बचत का संदेश देते हुए बस से पहुंचे सभी‍ जिला अधिकारी कार्यक्रम में सादगी, सामूहिकता और ईंधन की बचत का संदेश देने के लिए सभी जिला अधिकारी जिला मुख्यालय से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम ब्रिजिशनगर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी उसी बस से वापस जिला मुख्यालय लौटे। इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री की सादगीपूर्ण कार्यशैली और सामूहिक परिवहन को प्रोत्साहित करने की भावना को आगे बढ़ाया गया। विभागों ने लगाए स्टॉल कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए स्टॉल भी लगाए गए। राजस्व मंत्री श्री वर्मा और प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर दिया। यह थे उपस्थित इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, इछावर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एसडीएम श्रीमती स्वति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, श्री पंकज गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज इछावर तहसील के ग्राम **ब्रिजिशनगर** में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में **राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा**, **पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर** सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय शिविरों का निरीक्षण, आमजन से संवाद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट से बस द्वारा ग्राम ब्रिजिशनगर के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #Sehore #जनसेवा #GoodGovernance #MadhyaPradesh

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज इछावर तहसील के ग्राम **ब्रिजिशनगर** में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में **राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा**, **पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर** सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय शिविरों का निरीक्षण, आमजन से संवाद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट से बस द्वारा ग्राम ब्रिजिशनगर के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #Sehore #जनसेवा #GoodGovernance #MadhyaPradesh

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल का एसपी एवं अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

                 स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस एवं विभिन्न दलों द्वारा परेड की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल सहित समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने परेड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए समारोह स्थल पर प्रवेश, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा वीआईपी एवं आम नागरिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वजारोहण स्थल, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

फाइनल रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा समारोह को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं गरिमा के साथ आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। फाइनल रिहर्सल के माध्यम से समारोह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल का एसपी एवं अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस एवं विभिन्न दलों द्वारा परेड की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल सहित समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने परेड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए समारोह स्थल पर प्रवेश, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा वीआईपी एवं आम नागरिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वजारोहण स्थल, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। फाइनल रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा समारोह को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं गरिमा के साथ आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। फाइनल रिहर्सल के माध्यम से समारोह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकली तिरंगा रैलियां

                    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत अनेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

      शाहगंज में आयोजित तिरंगा रैली में विधायक श्री रमाकांत भार्गव शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों एवं विद्यार्थियों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। वहीं भैरूंदा में आयोजित तिरंगा रैली में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

      जिले के आष्टा, भैरूंदा, शाहगंज, श्यामपुर, जावर सहित अनेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैलियों में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्र के प्रति एकता एवं समर्पण का संदेश दिया।

      जिले के अनेक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

      हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस केवल एक सरकारी आयोजन न रहकर प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय पर्व बने।

      तिरंगा रैलियों में उमड़ा जनसैलाब जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की मजबूत भावना को प्रदर्शित करता रहा। रैलियों के दौरान ’’भारत माता की जय, वंदे मातरम’’ जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जिलेभर में आयोजित इन रैलियों ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकली तिरंगा रैलियां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत अनेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शाहगंज में आयोजित तिरंगा रैली में विधायक श्री रमाकांत भार्गव शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों एवं विद्यार्थियों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। वहीं भैरूंदा में आयोजित तिरंगा रैली में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले के आष्टा, भैरूंदा, शाहगंज, श्यामपुर, जावर सहित अनेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैलियों में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्र के प्रति एकता एवं समर्पण का संदेश दिया। जिले के अनेक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस केवल एक सरकारी आयोजन न रहकर प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय पर्व बने। तिरंगा रैलियों में उमड़ा जनसैलाब जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की मजबूत भावना को प्रदर्शित करता रहा। रैलियों के दौरान ’’भारत माता की जय, वंदे मातरम’’ जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जिलेभर में आयोजित इन रैलियों ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का दिया संदेश

                    जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम खजुरिया कला एवं सोंठी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा रैली में जयघोष एवं देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के सम्मान में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया गया है। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्र हित मे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। तिरंगा यात्रा में शिक्षक, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी शामिल हुए।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का दिया संदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम खजुरिया कला एवं सोंठी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा रैली में जयघोष एवं देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के सम्मान में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया गया है। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्र हित मे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। तिरंगा यात्रा में शिक्षक, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी शामिल हुए। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026