छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के 6 साल बाद भी पुनर्वास और भूमि आवंटन न मिलने से नाराज गंगरेल बांध के डूब प्रभावित परिवारों के सब्र का बांध टूट गया है। 12 अक्टूबर से बरदिहा लेक व्यू रिसोर्ट के पीछे पानी में उतरकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह कर रहे आंदोलनकारियों में से 9 लोगों की तबीयत लगातार पानी में खड़े रहने के कारण बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साथियों की बिगड़ती सेहत के बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं और उनका कहना है कि जब तक जमीन आवंटन की ठोस पहल नहीं होती, यह शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी रहेगा। बढ़ते दबाव के बीच जिला प्रशासन ने आनन-फानन में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, वहीं प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जांच के नाम पर अब और टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#GangrelDam #Dhamtari #JalSatyagraha #ChhattisgarhNews #TribalRights #RehabilitationIssue #CGHighCourt #BreakingNews #FatafatNews