CCTV से चालान तक...
बोकारो पुलिस ने अगस्त में यातायात नियम तोड़ने वाले 2,995 वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल ₹44.64 लाख का चालान किया गया।
वहीं, 186 आरोपियों के खिलाफ NBW-PW की कार्रवाई की गई। पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए 78 मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि अब तक 567 बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
⚖️ बोकारो कोर्ट ने भी 13 मामलों में 32 अपराधियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
गणेश चतुर्थी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
📍 Bokaro | Jharkhand
#bokaro #BokaroPolice #BokaroNews #BokaroCrimeNews #JharkhandNews
Chas, Bokaro | Sep 9, 2026