
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी आधा सैंकड़ा से अधिक आवेदकों की समस्याएं
दतिया 08 सितम्बर 2026 / नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यलय के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 65 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
क्रमांक 23/2026
--------0000-------
जिला एवं विकासखंड़ स्तरीय मादक पदार्थो की मांग में कमी लाने हेतु समिति का गठन
दतिया 08 सितम्बर 2026 / आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा मादक पदार्थो की मांग में कमी लाने हेतु तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जाकर कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन सतत् निगरानी अंतरविभागीय समन्वय तथा नियमित समीक्षा सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय मादक पदार्थो की मांग में कमी लाने हेतु समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिला दतिया, सेवढा, भाण्ड़ेर हेतु ब्लाक स्तरीय मादक पदार्थो की मांग में कमी लाने संबंधी समिति का गठन किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार गठित समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, इन्दरगढ़, बड़ौनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, इन्दरगढ़, बड़ौनी, ब्लाक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर, नोडल प्राचार्य, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ब्लाक, आबकारी उप निरीक्षक आबकारी विभागी प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, उप निरीक्षक जनजातीय कार्य विभाग, सहायक खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, एपीसी परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, सहायक संचालक जनसम्पर्क अधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद, ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनर नशा मुक्त भारत अभियान, सहायक अधीक्षक, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, अशासकीय संस्था, समन्वयक जन अभियान परिषद नेहरू युवा केन्द्र, अध्यक्ष, समन्वयक गायत्री परिवार, ब्रहम्कुमारीज ईश्वरीय विश्वविधालय अल्कोहलिक्स एनोनीमस सदस्य तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर न.पला सदस्य सचिव रहेंगे।
क्रमांक 24/2026
--------0000-------
उत्कृष्ट छात्रावासों में कोचिंग के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित
दतिया 08 सितम्बर 2026 / जनजातीय कार्य विभाग दतिया द्वारा जिला एवं खंड स्तर पर संचालित उत्कृष्ट छात्रावासों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विषयवार कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर एवं सामान्य ज्ञान तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी, कामर्स, अंग्रेजी, कम्प्यूटर एवं सामान्य ज्ञान विषयों की कोचिंग प्रदान की जाएगी।
इच्छुक शिक्षक 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं-10वीं के लिए विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का संबंधित विषय में स्नातक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना तथा कक्षा 11वीं-12वीं के लिए भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का संबंधित विषय में स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक शिक्षक अपनी पूर्ण शैक्षणिक योग्यता सहित आवेदन संबंधित उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक/अधीक्षिका अथवा जनजातीय कार्य विभाग, सिविल लाइन दतिया में जमा कर सकते हैं। कोचिंग कार्य के लिए अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा छात्रावास में डेमो कक्षा के उपरांत विद्यार्थियों की संतुष्टि के आधार पर मानदेय प्रदान किया जाएगा।
#swapnilwankhade