कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सुल्तानपुर तहसील कार्यलय का किया निरीक्षण
––––
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को सुल्तानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की जानकारी लेते हुए राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कार्यालय में उपस्थित नागरिकों से भी संवाद कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner
Raisen, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026