
जीतने होंगे पेड़ उतना स्वच्छ होगा पर्यावरण-प्रो. डागा
- सुविवि के आईईटी में सघन पौधरोपण
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगठक इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पर्यावरण दिवस पर प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा ने स्वयं पेड़ लगाकर इंजीनियरिंग के छात्रों को यह संदेश दिया की बढ़ती चुनौतियों के साथ आज के इस दौर में पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु पेड़ ही एकमात्र उपाय है जिससे न केवल वायु स्वच्छ होगी अपितु हमारे आसपास का वातावरण भी ठंडा रहेगा। यह कार्यक्रम कॉलेज के फैकल्टी अध्यक्ष प्रो. एमके जैन, निदेशक प्रो. हनुमान प्रसाद तथा नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश पंवार के नेतृत्व में हुआ। प्रो. प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण को बचाना है तो स्वयं को ही जिम्मेदारी लेनी होगी तथा यह कार्यक्रम ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पूर्ण हुआ जिनके डायरेक्टर आर्किटेक्ट दीपक खंडेलवाल तथा सेक्रेटरी आर्किटेक्ट दिलीप कुमार खंडेलवाल मौजूद रहे। साथ ही बताया गया कि इसमें डेढ़ सौ से अधिक इंजीनियरिंग छात्र एवं छात्राओं ने पौधे लगाकर यह प्रण लिया की उन पौधों की देखभाल वे स्वयं करेंगे। इस मौके पर होटल मैनेजमेंट की डायरेक्टर प्रो. मीरा माथुर ने भी अपने विचार रखते हुए यह साझा किया कि पेड़ है तो कल है। इस मौके पर इंजीनियरिंग फैकल्टी डॉ प्रफुल्ल कोठारी, डॉ हिमानी पालीवाल, डॉ जयपाल सिंह, विमला डांगी, पुनीत शर्मा, डॉ आरती रानी, डॉ सोनिया संतवानी सहित तख्त सिंह, प्रवीण सिंह, चंदन कुंवर आदि कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा।