राउमावि ऊंकार की लक्ष्मी राज्य स्तर पर चयनित पहली बालिका, गांव में उल्लास का माहौल-
झुंझुनू में आयोजित हो रही 70वीं 19 वर्षीय राज्य स्तरीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु कुराबड़ ब्लॉक के शिशवी ग्राम पंचायत के जनजाति बहुल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंकार की लक्ष्मी मीणा का चयन हुआ है, प्रधानाचार्य भावना बत्रा के अनुसार लक्ष्मी का चयन जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर के लिए उदयपुर टीम में हुआ है जोकि झुंझुनू में अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी, ऊंकार ग्राम से पहली बार किसी विद्यार्थी का राज्य स्तर पर चयन होने से जनजाति बहुल ग्राम में उल्लास का माहौल है तथा अन्य बालक बालिकाओं में भी खेल एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बड़ी है। लक्ष्मी के चयन पर ऊंकार सरपंच किशन लाल मीणा, समाजसेवी बंशीलाल रेबारी, गणपत सिंह, भेरूलाल मीणा, सीबीईओ मीना शर्मा, विद्यालय स्टाफ तथा ग्राम वासियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं ।