Public App Logo
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर ने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. पाकिस्तानी पत्रकार के एक दावे के बाद इमरान की सेहत और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने उन्हें बताया है कि उन्हें आशंका है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं. पत्रकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन सूत्रों ने खुद इमरान को मृत नहीं देखा है और उनका दावा प्रत्यक्ष पुष्टि पर आधारित नहीं है. इसके बावजूद उनके दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति को लेकर पहले से चल रही अटकलों को और हवा दे दी है. #todays24crimenews #vayaral #viral #PakistanPolitics #Pakistan - Patna Rural News