हंसुआ मेला में प्रतिबंध के बावजूद बजा DJ, 24 नामजद समेत 30-40 अज्ञात पर FIR | Siwan News
सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के हंसुआ एकलाम स्थित गोवर्धना बाबा के पास आयोजित महावीरी जुलूस/अखाड़ा मेला में प्रतिबंध के बावजूद डीजे और आर्केस्ट्रा का संचालन कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, डीजे एवं आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद तेज आवाज में गाने बजाए गए और नर्तकियों का कार्यक्रम कराया गया। मामले में 24 व्यक्तियों को नामजद करते हुए करीब 30-40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने प्रशासनिक आदेश और मेला लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की बात कही है।
📍 स्थान: नौतन थाना क्षेत्र, सीवान
📅 घटना: 10 सितंबर 2026
#SiwanNews #Siwan #हंसुआ #हंसुआमेला #Nautan #NautanNews #SiwanPolice #BharatSoni #DJ #DJBan #FIR #महावीरीजुलूस #अखाड़ामेला #BiharNews #BiharPolice #HindustanTV #BreakingNews #LatestNews
Mairwa, Siwan | Sep 12, 2026