जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत इस्लामनगर की रहने वाली कृति वर्णवाल ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर GST इंस्पेक्टर का पद प्राप्त किया है।
कृति, अलीगंज बाजार निवासी उमेश वर्णवाल की पुत्री हैं। उनके पिता आभूषण की दुकान चलाते हैं। कृति ने घर पर रहकर ही पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी की। पहली कोशिश में असफलता मिलने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार में सफलता हासिल कर ली।
कृति की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और वर्णवाल समाज में खुशी की लहर है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
हमारी ओर से कृति वर्णवाल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 💐
#apnaJamui #JamuiNews #Jamui #Aliganj #Bihar #GSTInspector #SuccessStory #BiharPride
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026