भुना दर्पण- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुना को मिले 3 नए मेडिकल ऑफिसर , आज से संभालेंगे कार्यभार।
भुना में पिछले काफी समय से रिक्त पड़े चिकित्सा अधिकारियों के पद पर आज 3 नवनियुक्तियां होने से स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ मिलेगा। आज भुना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. विकास बिश्नोई , डॉ रवि लेघा, डॉ गौरव शर्मा ने अपना पदभार संभाला। भुनावासियों की पिछले कई दिनों से मांग थी कि भुना में चिकित्सा अधिकारियों की कमी को पूरा किया जाए, आपको बता दे कि भुना में चिकित्सा अधिकारियों के कुल 6 पद थे जोकि सभी के सभी खाली थे। आज चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भी उनका स्वागत किया है - टीम भुना दर्पण।