
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक करने के आदेश जारी
---
एकीकृत बाल विकास परियोजना, खंडवा शहरी के रणजीत वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र-“पारिजात कन्ट्रोल के सामने” में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता यादव को पद से पृथक करने के आदेश जारी किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता श्रीमती यादव द्वारा पिछले काफी समय से अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन एवं विभागीय कार्याें में लापरवाही एवं अनियमितताएं बरती जा रही थी तथा सेक्टर पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता यादव अधिकांशतः अनुपस्थित पाई गईं। इनके द्वारा नियमानुसार आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालन भी नहीं किया जा रहा है। इस सम्बंध में परियोजना कार्यालय से भी इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किये गये किन्तु संतोषप्रद जवाब प्राप्त न होने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता यादव को पद से पृथक करने के आदेश जारी किए गए हैं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#khandwa