
#शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर विंध्याचल पहुंचे DM-SP, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मिर्जापुर। शारदीय #नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल पहुंचकर मंदिर परिसर, परिक्रमा पथ, गलियों, गंगा घाट और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
#डीएम ने अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। गंगा घाटों पर मजबूत #बैरिकेडिंग व लाइफ गार्ड की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने भीड़ को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और पार्किंग स्थलों पर रेट सूची, शौचालय व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक #पार्किंग शुल्क वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन, #कालीखोह, #त्रिकोण मार्ग और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नवरात्र मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
#Mirzapur #Vindhyachal #NavratriMela #MaaVindhyavasini #PawanKumarGangwar #SPMirzapur #Navratri2026 #TodayMirzapur #MirzapurNews