
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील कमेंट करने का आरोप, युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की फोटो लगाने और कथित तौर पर अश्लील कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वादी अरुण कुमार ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी पत्नी की फोटो का इस्तेमाल कर रहा है और उस पर अश्लील कमेंट कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
रामनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध की पहचान जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में इंस्टाग्राम पर संबंधित फर्जी आईडी होने की जानकारी मिली।
मामले में एफआईआर संख्या 284/2026 के तहत धारा 79 बीएनएस, धारा 67A और 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
#रामनगर #Ramnagar #UttarakhandNews #RamnagarPolice #CyberCrime #InstagramCrime #FakeID #CyberCell #PoliceAction #UttarakhandPolice #CrimeNews #BreakingNews #NewsUpdate #UttarakhandTrendNews #CourageReports