विरोध : सफाई से नाराज पार्षद प्रतिनिधि ने नगर परिषद में ठेल दिया कूड़ा
- वार्ड संख्या सात में सप्ताह भर से नहीं हो रही थी सफाई, नाराजगी चरम पर
बक्सर खबर। शहर के वार्ड संख्या सात में पिछले सात-आठ दिनों से सफाई नहीं हो रही। यह शिकायत स्थानीय लोगों की ही नहीं स्वयं पार्षद की भी है। छठ के त्योहार में जहां सफाई को प्रमुखता दी जाती है। पूरे वार्ड में फैली गंदगी से पार्षद प्रतिनिधि का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे 14 नवंबर की शाम कूड़े को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष पहुंचे और उसे परिसर में ही गाड़ी से उड़ेल दिया। लोगों ने यह देखा तो भौंचक रह गए।
विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
#बक्सर #buxar #BuxarNews #buxarjila #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026