फुल्लीडुमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग गांवों से दो कोर्ट वारंटी गिरफ्तार
बिहार/बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो फरार कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, बांका न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। इस दौरान डोमोडीह गांव से उदय राउत तथा तक्कीपुर गांव से मल्होरी पुजहर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से बचकर कोई भी वारंटी अधिक दिनों तक नहीं रह सकता और ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।