स्कूल ठीक करो...
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, कब्रिस्तान टोला, कधवन की बदहाल स्थिति की तस्वीर शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विद्यालय में टूटी हुई फर्श, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता और विकास राशि मिलने के बावजूद विद्यालय की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के विकास के लिए राशि मिलने के बावजूद स्कूल की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि विकास राशि का उपयोग आखिर कहां और कैसे किया गया?
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जरूरत है।
जल्द पूरी खबर....
DC Garhwa
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2026