नगर पालिका कर्वी को मिले 7 नए वाहन, डीएम पुलकित गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी कार्यालय में आज नगर पालिका को प्राप्त हुए 7 नए वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग ने पूजन के बाद वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगरवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण सिंह, एडीएम चित्रकूट श्री अरुण यादव, अधिशासी अधिकारी श्री लाल जी यादव, नगर पालिका के सम्मानित सभासदों सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नए वाहनों के नगर पालिका के बेड़े में शामिल होने से नगर क्षेत्र में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक नगरीय सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए वाहनों के माध्यम से नगरीय व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।