
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के नाम पर फर्जी इंजन ऑयल बेचने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग दुकानों में दबिश देकर ₹2.50 लाख कीमत का 56 नग नकली तेल (44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन) बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन दुकान संचालकों कौशल अग्रवाल, अमन शर्मा और नीरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे बाजार में किसी भी तरह के नकली उत्पादों की बिक्री दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस की यह मुहिम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए लगातार जारी रहेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें - https://fatafatnews.com/chhattisgarh/chhattisgarh-3-businessmen-selling-fake-oil-in-the-name-of-hindustan-petroleum-arrested-goods-worth-rs-2-5-lakh-seized/290740/
#JanjgirChampa #ChhattisgarhPolice #CrimeNews #FakeProductRaid #HPCL #ConsumerAlert #ChhattisgarhCrime #FatafatNews