बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। शिवांगी और ऋषिकेश की शादी लव मैरिज है या अरेंज मैरिज, इस सवाल पर होने वाले समधी ने पूरी कहानी बताई है।
बताया गया कि अनंत सिंह खुद अपनी बेटी का रिश्ता लेकर ऋषिकेश के परिवार के पास पहुंचे थे। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से शादी तय की गई। यानी यह रिश्ता प्रेम विवाह नहीं, बल्कि परिवारों की रजामंदी से तय हुआ है।
शिवांगी और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है। ऋषिकेश अमेरिका में नौकरी करते हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। भव्य आयोजन और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां भी चर्चा में हैं।
आपको क्या लगता है, लव मैरिज बेहतर है या अरेंज मैरिज? कमेंट में अपनी राय बताइए।
#AnantSingh #ShivangiSingh #Rishikesh #AnantSinghDaughter #BiharNews Mokama BiharWedding ArrangedMarriage Wedding2026