
श्रम अधीक्षक, नवादा श्री चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को रजौली प्रखंड में धावा दल का संचालन किया गया। धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण करते हुए दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। बाल श्रमिकों को नियोजित करने के मामले में संबंधित नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। श्रम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रजौली श्री मिथिलेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अकबरपुर श्री राम प्यारेलाल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गोविंदपुर श्री मनीष कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सिरदला श्री राहुल रंजन शामिल रहे।
श्रम विभाग द्वारा जिले में बाल श्रम की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आमजनों से अपील की है कि कहीं भी बाल श्रम से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी अथवा श्रम विभाग को दें, ताकि बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उन्हें शिक्षा एवं पुनर्वास से जोड़ा जा सके।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 10, 2026