*बड़ीसादड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई—09 माह की अपहृत बच्ची को 10 घंटे में दस्तयाब कर चोरी का मोबाइल बरामद, एक अभियुक्ता गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त 2026। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 माह की बच्ची के अपहरण एवं मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा किया है। अपहृत बच्ची को महज 10 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर चोरी किया गया ओप्पो मोबाइल बरामद किया तथा मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक सहआरोपी को नामजद कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 09 अगस्त 2026 को प्रार्थीया ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि मेरा पति महाराष्ट्र में पानी पुरी की लारी पर काम करता है मैं घर पर अकेली रहती हूं। मेरे एक पुत्री जिसकी उम्र 09 माह है दिन में करीब 01 बजे मैं घर से मेरी पिहर उमरदा जिला प्रतापगढ़ जाने के लिये बडीसादडी बस में बैठकर बडीसादड़ी आ गई। मेरी तबीयत खराब होने से बड�