
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड एवं 1,448 पीडीएस दुकानों की अनुज्ञप्तियों का वितरण, नवादा के 18 लाभुकों को भी मिली अनुज्ञप्ति।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा आज 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों को राशन कार्ड तथा 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में किया गया।
प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी,श्री रणजीत कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि नवादा जिले में अब तक लगभग 49 हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। साथ ही, जिले में कुल 18 लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के संचालन हेतु अनुज्ञप्ति प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कुछ लाभार्थियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग सहित नवादा जिले के नए राशन कार्ड एवं अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाले लाभार्थी उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 12, 2026