देवराढ़ गांव में टेंपो स्टैंड के पास खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल रेफर
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में एक सड़क हादसा हो गया। टेंपो स्टैंड के पास खड़े एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के महेंद्र राम के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार टेंपो स्टैंड के पास खड़ा था, तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है।
Mohania, Kaimur | Oct 22, 2026