अज्ञात अवस्था में पार्क किए हुए बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर बरामद
रजौली थाना क्षेत्र के काराखूंट जंगल के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने अज्ञात अवस्था में खड़े बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है।
उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता काराखूंट जंगल के पास स्थित धनारजय नदी के किनारे से अज्ञात अवस्था में पार्क किए हुए उजले रंग की महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया है। कुल 192 केन बियर जिसकी कुल मात्रा 96 लीटर बताई गई है। इस दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद किए गए बियर को समेकित जांच चौकी लाया गया और फरार अज्ञात वाहन चालक पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026