Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने वाले बदमाश का पर्दाफाश, पांच ट्रक जब्त! ​पटना जिला के हाथीदह थाना पुलिस ने लोन के नाम पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों से पांच ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुई करोड़ों की ठगी और दर्ज कराई गई प्राथीमिकी के बाद की गई है। ​क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, हाथीदह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वर्ष 2025 में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बैंक का आरोप था कि गोपाल सिंह नामक व्यक्ति को लोन पर 6 ट्रक दिये थे। बैंक ने इन ट्रकों के लिए ट्रक एजेंसी को पूरी रकम 2 करोड़ 87 लाख का भुगतान कर दिया था। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन की किश्तें नहीं आईं, तो बैंक ने गोपाल सिंह से लोन की किश्त चुकाने की माँग की, जिस पर गोपाल सिंह ने कहा की उसे अबतक कोई ट्रक प्राप्त नहीं हुआ है, बैंक ने एजेंसी से पूछताछ की तो गोपाल सिंह ने 5 ट्रक ले लिया था जबकी बाकी एक ट्रक नहीं लिया था, गोपाल सिंह लखीसराय जिले के वलीपुर का निवासी है, जिसकी साख बेगूसराय स्थित एजेंसी ग्लोबल ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में अच्छी थी अतः एजेंसी ने उसे 5 ट्रक भरोसे पर बीना रिसिविंग ही दे दिया, गोपाल सिंह ने कहा था वो एक बाकी ट्रक लेने के बाद रिसिविंग दे देगा, लेकिन वो ट्रक लेने कभी आया ही नहीं, इस बीच बैंक द्वारा किश्त नहीं जमा होने पर हाथीदह थाना में कांड संख्या 45/25 दर्ज कराया गया जिसमें गोपाल सिंह को आरोपी बनाया गया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई, अतः पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। :- ​दुमका,धनबाद और खगड़िया से हुई बरामदगी मामले की गंभीरता को देखते एसडीपीओ 1 रामकृष्ण द्वारा हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरु की गई । पुलिस ने झारखंड के धनबाद से दो, दुमका के जामा से दो और बिहार के खगड़िया से एक ट्रक बरामद करते हुये 3 ट्रकों को जब्त कर लिया और थाने ले आई, 2 ट्रक जामा थाना में पहले से अन्य मामले में जब्त है जिसे लाने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है! ​ईधर पुलिसिया जाँच की खबर लगते ही गोपाल सिंह ने अग्रिम जमानत करवा लिया और आजादी से घूम रहा है, पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके जमानत को रद्द करवाने की कार्रवाई की जायेगी! फिलहाल, हाथीदह थाना पुलिस इस घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी में एजेंसी या बैंक के किन-किन लोगों की संलिप्तता है, चूँकि गोपाल सिंह लखीसराय का निवासी है फिर उसे पटना जिले के हाथीदह से लोन कैसे मिला? जबकी आम आदमी ज़ब भी दूसरे जिले के शाखा में लोन माँगने जाता है तो बैंक लोन नहीं देती है, उसे अपने ही जिले के ब्रांच से लेने को कहती है, वहीं बेगूसराय के पपरौर स्थित एजेंसी ग्लोबल व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने कैसे बीना रिसिविंग ट्रक दे दिया ये भी संदेह के घेरे में है.... पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले के किंगपिन गोपाल सिंह पर भी शिकंजा कसा जायेगा! सोचने वाली बात यह भी है कि बैंक द्वारा इतनी बड़ी लोन दूसरे जिले के व्यक्ति को कैसे आवंटित कर दी गई है?

Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026

MORE NEWS

रजौली में शुरू हुआ भू मापक अमीन सर्वे का प्रशिक्षण 

50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा का होगा प्रशिक्षण 

 रजौली इंटर विद्यालय स्थित बाबूलाल परीक्षा भवन में भू मापक अमीन सर्वे प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा चलेगा। 
अमीन अनुदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में युवाओं और जमीन मालिकों को किश्तवार, खानापूरी, चकबंदी एवं भूमि मापने की आधुनिक वैज्ञानिक प्रणालियों का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को जमीन के प्रकार, खाता, खेसरा, जमाबंदी, खतियान और अमानत समेत जमीन से जुड़ी सभी चीजों की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा ताकि वे राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग दे सके और अपनी भूमि का कानूनी अधिकार मजबूत कर सके। अमीन अनुदेशक ने बताया कि 40 दिन तक नामांकित लोगों को थ्योरी पढ़ाया जाएगा और 40 दिन के बाद 10 दिनों तक विभिन्न जगहों पर जमीन मापने की तरीका भी बताया जाएगा ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोग सही रूप से जमीन की मापी कर सके। प्रशिक्षण के 50 दिन पूर्ण होने के बाद लोगों से परीक्षा लिया जाएगा और जमीन से जुड़े पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में संतोष कुमार सिंह, मो इरशाद आलम, पीयूष रंजन, सोनम कुमारी, मुकेश कुमार, बिट्टू सिंह, रवि कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

रजौली में शुरू हुआ भू मापक अमीन सर्वे का प्रशिक्षण 50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा का होगा प्रशिक्षण रजौली इंटर विद्यालय स्थित बाबूलाल परीक्षा भवन में भू मापक अमीन सर्वे प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा चलेगा। अमीन अनुदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में युवाओं और जमीन मालिकों को किश्तवार, खानापूरी, चकबंदी एवं भूमि मापने की आधुनिक वैज्ञानिक प्रणालियों का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को जमीन के प्रकार, खाता, खेसरा, जमाबंदी, खतियान और अमानत समेत जमीन से जुड़ी सभी चीजों की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा ताकि वे राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग दे सके और अपनी भूमि का कानूनी अधिकार मजबूत कर सके। अमीन अनुदेशक ने बताया कि 40 दिन तक नामांकित लोगों को थ्योरी पढ़ाया जाएगा और 40 दिन के बाद 10 दिनों तक विभिन्न जगहों पर जमीन मापने की तरीका भी बताया जाएगा ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोग सही रूप से जमीन की मापी कर सके। प्रशिक्षण के 50 दिन पूर्ण होने के बाद लोगों से परीक्षा लिया जाएगा और जमीन से जुड़े पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में संतोष कुमार सिंह, मो इरशाद आलम, पीयूष रंजन, सोनम कुमारी, मुकेश कुमार, बिट्टू सिंह, रवि कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026

सुपौल MVI समिता कुमारी, पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी  के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, सुपौल डीएम ने विभागीय कार्रवाई की भेजी अनुशंसा ।

DTO ऑफिस का शॉट,MVI समिता कुमारी का चैंबर,चेयर का शॉट, MVI KA PHOTO जिलाधिकारी ऑफिस का शॉट बाइट आदि ।

सुपौल के चर्चित MVI समिता कुमारी अपने पति  देवकुमार गुंजन हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद रेल  पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार सुपौल की एमवीआई समिता कुमारी के खिलाफ सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है।
सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने  आजतक से बताया मीडिया द्वारा जानकारी मिली कि सुपौल MVI समिता कुमारी प्रेम प्रसंग के कारण पति की हत्या की साजिश  मामले  में गिरफ्तारी  किया गया है ।
वही रेल पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के बाद सुपौल के जिलाधिकारी ने भी बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने एमवीआई समिता कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। प्रशासन का मानना है कि हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई आवश्यक है।
 
बतादे की 11 जून 2026  खगड़िया जिले के मानसी रेलवे स्टेशन के बदलाघाट के समीप चलती ट्रेन में सुपौल में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक समिता कुमारी के पति देवकुमार गुंजन की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रेन  हुई इस वारदात ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी कटिहार के निर्देश पर विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल के वैज्ञानिक साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड की परत-दर-परत जांच की।
करीब एक महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद रेल पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, सुपौल में पदस्थापित एमवीआई समिता कुमारी का जहानाबाद निवासी अजित कुमार से प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि इसी रिश्ते में पति देवकुमार गुंजन बाधा बन रहे थे। इसके बाद समिता कुमारी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर राजू कुमार उर्फ धीरज को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। योजना के अनुसार ट्रेन में देवकुमार गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में समिता कुमारी, उसके कथित प्रेमी अजित कुमार और सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित कई अहम साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

बाइट_सावन कुमार (जिलाधिकारी सुपौल

सुपौल MVI समिता कुमारी, पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, सुपौल डीएम ने विभागीय कार्रवाई की भेजी अनुशंसा । DTO ऑफिस का शॉट,MVI समिता कुमारी का चैंबर,चेयर का शॉट, MVI KA PHOTO जिलाधिकारी ऑफिस का शॉट बाइट आदि । सुपौल के चर्चित MVI समिता कुमारी अपने पति देवकुमार गुंजन हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद रेल पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार सुपौल की एमवीआई समिता कुमारी के खिलाफ सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है। सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने आजतक से बताया मीडिया द्वारा जानकारी मिली कि सुपौल MVI समिता कुमारी प्रेम प्रसंग के कारण पति की हत्या की साजिश मामले में गिरफ्तारी किया गया है । वही रेल पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के बाद सुपौल के जिलाधिकारी ने भी बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने एमवीआई समिता कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। प्रशासन का मानना है कि हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई आवश्यक है। बतादे की 11 जून 2026 खगड़िया जिले के मानसी रेलवे स्टेशन के बदलाघाट के समीप चलती ट्रेन में सुपौल में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक समिता कुमारी के पति देवकुमार गुंजन की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रेन हुई इस वारदात ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी कटिहार के निर्देश पर विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल के वैज्ञानिक साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड की परत-दर-परत जांच की। करीब एक महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद रेल पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, सुपौल में पदस्थापित एमवीआई समिता कुमारी का जहानाबाद निवासी अजित कुमार से प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि इसी रिश्ते में पति देवकुमार गुंजन बाधा बन रहे थे। इसके बाद समिता कुमारी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर राजू कुमार उर्फ धीरज को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। योजना के अनुसार ट्रेन में देवकुमार गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में समिता कुमारी, उसके कथित प्रेमी अजित कुमार और सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित कई अहम साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। बाइट_सावन कुमार (जिलाधिकारी सुपौल

Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026

एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया मौके पर कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया

एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया मौके पर कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया

Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026