सुपौल MVI समिता कुमारी, पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, सुपौल डीएम ने विभागीय कार्रवाई की भेजी अनुशंसा ।
DTO ऑफिस का शॉट,MVI समिता कुमारी का चैंबर,चेयर का शॉट, MVI KA PHOTO जिलाधिकारी ऑफिस का शॉट बाइट आदि ।
सुपौल के चर्चित MVI समिता कुमारी अपने पति देवकुमार गुंजन हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद रेल पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार सुपौल की एमवीआई समिता कुमारी के खिलाफ सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है।
सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने आजतक से बताया मीडिया द्वारा जानकारी मिली कि सुपौल MVI समिता कुमारी प्रेम प्रसंग के कारण पति की हत्या की साजिश मामले में गिरफ्तारी किया गया है ।
वही रेल पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के बाद सुपौल के जिलाधिकारी ने भी बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने एमवीआई समिता कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। प्रशासन का मानना है कि हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई आवश्यक है।
बतादे की 11 जून 2026 खगड़िया जिले के मानसी रेलवे स्टेशन के बदलाघाट के समीप चलती ट्रेन में सुपौल में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक समिता कुमारी के पति देवकुमार गुंजन की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रेन हुई इस वारदात ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी कटिहार के निर्देश पर विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल के वैज्ञानिक साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड की परत-दर-परत जांच की।
करीब एक महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद रेल पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, सुपौल में पदस्थापित एमवीआई समिता कुमारी का जहानाबाद निवासी अजित कुमार से प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि इसी रिश्ते में पति देवकुमार गुंजन बाधा बन रहे थे। इसके बाद समिता कुमारी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर राजू कुमार उर्फ धीरज को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। योजना के अनुसार ट्रेन में देवकुमार गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में समिता कुमारी, उसके कथित प्रेमी अजित कुमार और सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित कई अहम साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।
बाइट_सावन कुमार (जिलाधिकारी सुपौल
Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026