
बस से 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद, अर्की का 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शिमला, 11 सितंबर: नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस के स्पेशल सैल ने शोघी के समीप कार्रवाई करते हुए एक युवक को
7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को स्पेशल सैल शिमला की टीम शोघी चौकी के समीप मौजूद थी। इसी दौरान सोलन की ओर से शिमला आ रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने बस की तलाशी ली, जिसमें नीरज कुमार (25), पुत्र रमेश चंद, निवासी अर्की, जिला सोलन के कब्जे से 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालुगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।
#Shimla #Shoghi #Chitta #DrugNews #Arki #Solan #ShimlaPolice #NDPSAct #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews