
स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026
--
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2026 - 27 के लिए प्रदेश के महाविद्यालय में प्रवेश हेतु अंतिम तारीख 31.07. 2026 निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी के प्राचार्य डॉ नसीम खान ने बताया कि जिन छात्र - छात्राओं ने अभी तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है वे सभी छात्र छात्राएं आज ही पंजीयन करा लें और अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित कर लें । महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जे. आर. अहिरवार ने छात्र छात्राओं से अपील की है कि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. अहिरवार ने बताया कि निवाड़ी महाविद्यालय में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी उपकरणों सहित प्रयोगशालाएं एवं एल.सी.डी. प्रोजेक्टर सहित समस्त आधुनिक सुविधाए महाविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन हेतु उपलब्ध हैं।
डॉ. महेश अहिरवार प्रवेश प्रभारी ने बताया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्र हितैषी एवं जनकल्याण योजनाओं का लाभ भी छात्रों को नियमानुसार प्रदान किया जाता है एवं प्रतिवर्ष महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय परिवार ने भी अपील की अधिक से अधिक छात्र छात्राएं अंतिम तिथि 31.07.2026 तक प्रवेश सुनिश्चित कर लें। जिले के शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर एवं शासकीय महाविद्यालय ओरछा में भी अतिंम तिथि से पहले प्रवेश हेतु छात्र छात्राओं से अपील की गयी।
#jansamparkMP #niwari